HomeUncategorizedआईटीआई केशकाल में र्स्टाअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

आईटीआई केशकाल में र्स्टाअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

आईटीआई केशकाल में र्स्टाअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

 कोण्डागांव, 25 फरवरी 2026 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) केशकाल में एक दिवसीय र्स्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभाग में संचालित योजनाओं जैसे छत्तीसगढ़ नवाचर एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदाय की गई । 

इस अवसर पर कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्रबंधक श्रीमती कुसुमलता नेताम,,  विरेन्द्र तान्डेकर एवं सहायक प्रबंधक श्रीमती नम्रता एल्मा, प्रभारी प्राचार्य  डी. आर. देवांगन एवं आई.टी.आई. केशकाल के कर्मचारी सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular