HomeUncategorizedकानून व्यवस्था एवं आपात स्थिति से प्रभावी निपटान हेतु मॉक ड्रिल का...

कानून व्यवस्था एवं आपात स्थिति से प्रभावी निपटान हेतु मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण। मॉक ड्रिल प्रशिक्षण का दूसरा सेशन।आगामी दो माह में पूरे

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

कानून व्यवस्था एवं आपात स्थिति से प्रभावी निपटान हेतु मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण। मॉक ड्रिल प्रशिक्षण का दूसरा सेशन।आगामी दो माह में पूरे कांकेर जिले में इस प्रशिक्षण का अभ्यास करवाया जाएगा ।जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदा, भीड़ प्रबंधन अथवा आकस्मिक घटनाओं से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से दिनांक 28 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन कांकेर में जिला पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन।इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में,समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी (कांकेर अनुविभाग ),रक्षित निरीक्षक तथा जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिती में करवाया गया।मॉक ड्रिल के प्रमुख अभ्यास बिंदु:दंगा नियंत्रण (Riot Control) की रणनीति एवं गठन अभ्यासभीड़ प्रबंधन (Crowd Management) की आधुनिक तकनीक प्राकृतिक आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Disaster Response) वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली संदिग्ध वस्तु/परिस्थिति से सुरक्षित निपटान की प्रक्रियाआपातकालीन संचार प्रणाली (Emergency Communication System) की सक्रियता त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) की कार्यशैली एवं समन्वयड्रिल के दौरान पुलिस बल को आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों, बॉडी प्रोटेक्शन गियर, टियर गैस, शील्ड, हेलमेट आदि के साथ सामूहिक एवं समन्वित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।इंटरएक्टिव सेशन एवं अनुभव साझा:प्रशिक्षण सत्र के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूर्व में घटित घटनाओं के अनुभव साझा किए गए तथा कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।जिले एवं राज्य के अन्य स्थानों पर घटित घटनाओं से संबंधित वीडियो एवं फोटोग्राफ्स प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित कर जवानों को परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित निर्णय लेने एवं संयमित कार्रवाई करने की सीख दी गई।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की अभ्यास ड्रिल समय-समय पर आयोजित की जाती रहेगी, जिससे पुलिस बल किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में त्वरित, संगठित एवं प्रभावी कार्रवाई करने में सक्षम रहे।नागरिकों से अपील:जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है किकिसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें।जिला पुलिस कांकेर नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular