HomeUncategorizedपखांजूर क्षेत्र में नशीली दवाई/कप सीरप बेचने वाला आरोपी को पुलिस ने...

पखांजूर क्षेत्र में नशीली दवाई/कप सीरप बेचने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

पखांजूर क्षेत्र में नशीली दवाई/कप सीरप बेचने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी के कब्जे से codeine phosphate and triprolidine hydrochloride syrup अवैध कुल 90 नग कप सीरप व नशीली दवाई बिक्री रकम 3300/- रूपये को जप्त किया गया।

थाना पखांजूर जिला कांकेर पुलिस की कार्यवाही। गिरफ्तार अभियुक्त एवं आपराधिक रिकार्ड मुकेश सरदार पिता केशव सरदार उम्र 29 वर्ष निवासी पीव्ही 14श्यामनगर पखांजूर थाना पखांजूर। थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 37/2026 धारा- 21 NDPS act बरामदगी का विवरण आरोपी के कब्जे से codeine phosphate and triprolidine hydrochloride syrup अवैध कुल 90 नग कप सीरप व नशीली दवाई बिक्री रकम 3300/- रूपये, 01 मोटर सायकल होण्डा क्रमांक सीजी-19/बीपी-4603, 01 नग एनड्राईड मोबाईल बरामद किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण निखिल राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन पर जिले में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् नशे के विरूद्ध कार्यवाहीकी जा रही है ।दिनांक 19.02.2026 को थाना पखांजूर में मुखबीर सूचना से मिला कि वार्ड न. 14 रविन्द्र पल्ली पखांजूर में इंन्द्रजीत विश्वास के निर्माणाधीन मकान के सामने मैदान में मुकेश सरदार नामक एक व्यक्ति सिल्वर काले रंग के मोटर सायकल कमांक CG 19 BP 4603 में वाहन के पेट्रोल टंकी के उपर में एक थैला के अंदर नशीला दवाई कफ सीरप रखकर बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहा है ।मुखबीर से मिली सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल SIअनिल पालेश्वर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान इंन्द्रजीत विश्वास के निर्माणाधीन मकान के सामने मैदान पखांजूर पहुंचकर घेराबंदी कर 01 व्यक्ति मुकेश सरदार पिता केशव सरदार उम्र 29 वर्ष निवासी पीव्ही 14 श्यामनगर पखांजूर थाना पखांजूर को पकड़ा गया । जो अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BP 4603 के पेट्रोल टंकी के उपर में एक थैला के अंदर नशीला दवाई कफ सीरप कुल 90 नग codeine phosphate and triprolidine hydrochloride syrup व नशीली दवाई बिक्री रकम 3300/-रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध NDPS act की धारा- 21 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम का विवरण निरीक्षक लक्ष्मण केवट थाना प्रभारी पखांजूर, उनि0 अनिल पालेश्वर, सउनि0 पुरूषोत्तम ठाकुर, प्रधान आरक्षक लिहेन्द्र देवागंन, ज्योति साहू, हेमंत द्विवेदी, आरक्षक जोसेफ बड़ा, डोमेश्वर यामले, इन्द्रजीत विश्वास। कांकेर पुलिस की अपील अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देष्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular