
केशकाल -पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के द्वारा थाना केसकाल क्षेत्र अंतर्गत स्थित कुएमारी कैंप एवं नवीन थाना भवन प्रस्तावित कुएमारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कैंप में उपस्थित समस्त CAF बटालियन के बी कंपनी एवं जिला बल के जवानों का दरबार लेकर के व्यक्तिगत जानकारी लेकर उनकी समस्याओं एवं गुजारिश को सुने साथ ही साथ समस्त अधिकारी कर्मचारियों के पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी लेकर खैरियत हाल-चाल के साथ-साथ हाई स्कूल हायर सेकेंडरी एवं उच्च शिक्षा के संबंध में अधिकारी कर्मचारियों को उनके बालक बालिकाओं को मिलने वाले शासन की ओर से एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से योजना तैयार की गई है उनके संबंध में भी जानकारी से अवगत कराते हुए कुशल क्षेम पूछे अंत में पुलिस अधीक्षक के द्वारा कैंप कुएमारी में स्थापित CAF के जवानों एवं जिला बल के जवानों को आशीर्वाद एवं शाबाशी दिए। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा कैंप में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की विशेष कार्य योजना को देखकर एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को उचित इनाम की अनुशंसा भी किए हैं

POKHRAJ SINHA KESHKAL


