HomeUncategorizedवन मंत्री की अध्यक्षता में हुई जीवन दीप समिति की बैठक बेहतर...

वन मंत्री की अध्यक्षता में हुई जीवन दीप समिति की बैठक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

वन मंत्री की अध्यक्षता में हुई जीवन दीप समिति की बैठक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कोंडागांव, 21 फरवरी 2026 केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल में जीवन दीप समिति की सामान्य सभा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री ने क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप उपस्थित रहीं।वन मंत्री ने समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर देते हुए आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित तिथियों पर नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही एक्स-रे एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच सेवाओं के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए शव वाहन की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की पूर्ति के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के निज सहायक शिवचरण साहू द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। बैठक में मर्दापाल की सरपंच श्रीमती जयंती कश्यप, एसडीएम अजय उरांव, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जीवन दीप समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular