जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

सतनामी समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष धंसराज टंडन को किया गया गिरौदपुरी में सम्मानित

कोडागाँव:- प्रगतिशील सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा गिरौदपुरी सतनाम धर्मशाला मडवा में मनखे मनखे एक बरोबर के संदेश देने वाले परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम में तीन दिवसीय मेला 22, 23 ,24 फरवरी 2026 में सतनामी समाज बस्तर संभाग के संभाग अध्यक्ष धंसराज टंडन को प्रमाण पत्र फल भेट कर सम्मान किया गया साथ ही धंसराज टंडन ने जिला बलौदाबजार के कलेक्टर मान दीपक सोनी जी से मुलाकात कर मेला की बधाई देते हुए कोडागाँव ढोकला शिल्प कला से बना विश्व के प्रथम सबसे ऊंचा जैतखाम को दिखाते ही कलेक्टर महोदय जी ने कहा यह बहुत सुंदर शिल्प कला है मैं बहुत से कलाओं के माध्यम से जैतखाम को देखा हूं लेकिन यहां पहली बार ऐसा देखने को मिला कलेक्टर दीपक सोनी जी ने कहां इसे म्यूजियम में रखने की बात कही मेला में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सभी संत समाज एवं सतनामी समाज व सतनाम धर्म के मानने वाले एवं साहित्यकार ,लोक कलाकार एवं सामाजिक क्षेत्र एवं अन्य संघ संगठन के पदाधिकारी समाज प्रमुख ,अधिकारी, कर्मचारी ,व छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी कर्मचारी जो मेला व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने वाले सभी पदाधिकारी को प्रगतिशील सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रमाण पत्र एवं फल के साथ सम्मान भेट किया गया ।सतनामी समाज का आस्था का केंद्र गिरौदपुरी धाम मेला में गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद लेने पहुंचे लाखों श्रद्धालु परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला 22 ,23 ,24 फरवरी 2026 (तीन दिवसीय) में शामिल हुए लाखों सतनामी समाज के लोग इस पवित्र भूमि में सतनामी समाज एवं परम पूज्य गुरु घासीदास एवं सतनाम धर्म के मानने वाले का आस्था का केंद्र है गिरौदपुरी धाम जो विश्व में प्रसिद्ध है जो दुनिया के सबसे ऊंचा जैतखाम स्थापित है विश्व भर के श्रद्धालु इस पवित्र भूमि गिरौदपुरी धाम एवं जैतखाम में मत्था टेकने पहुंचते हैं सतनाम धर्म के मानने वाले संत एवं धर्म गुरुओं के द्वारा यहां जैतखाम में सफेद ध्वजा चढ़ाया जाता है धर्म गुरुओं के द्वारा प्रदेश ,देश, विदेश में बसे सतनामी समाज के लोगों के सुख शांति समृद्ध उन्नति प्रगति के लिए परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी से आशीर्वाद मांगते हैं और धर्म गुरुओं के द्वारा भी आशीर्वाद शुभकामनाएं एवं बधाई देते हैं विश्व प्रसिद्ध गिरौदपुरी मेले में संत ,समाज के बच्चे , युवा, महिला ,पुरुष ,बुजुर्ग माथा टेकते एवं मुख्य द्वार से भुइयां नापने नापते मुख्य मंदिर में पहुंचकर बाबा जी से अपने अपने मनोकामनाएं पूर्ण होने के लिए कामना एवं आशीर्वाद लेने मुख्य मंदिर जैतखाम एवं पवित्र भूमि को नमन कर आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं और इस मेला स्थल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सतनामी समाज के विश्व स्तर एवं राष्ट्रीय व राज्य स्तर एवं के लोक कलाकारों एवं साहित्यकारों के द्वारा समाज को बाबा जी के संदेशों एवं जीवनी सतनामी इतिहास को जन-जन पहुंचने का प्रवचन एवं गीत संगीत के माध्यम से प्रस्तुति देते हैं। गिरौदपुरी मेला समिति के द्वारा बहुत ही सुंदर व्यवस्था रखा गया भोजन भंडारा पार्किंग और श्रद्धालुओं के लिए छांव पेयजल सुरक्षा व्यवस्था मेला में देखने को मिला इस व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन एवं मेला समिति को बहुत-बहुत बधाई


