जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

पेट्रोल पम्प से पैसा चोरी करने वाला चोर गिरफ्तारदिगर जिला जगदलपुर से किया गया गिरफ्तार

प्रार्थी थाना केशकाल उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.04.2026 को चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर थाना में अपराध क्रमांक 71/26 धारा 305, 331 (4) बीएनएस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान आकाश श्रीमाल के द्वारा तत्काल टीम गठित कर पार्टी आरोपी पता तलाश हेतु रवाना करने का निर्देश देने से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्र एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरुण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी को त्वरित दिशा निर्देश करते हुए चोरी की अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने का निर्देशित करने से त्वरित कार्यवाही कर टीम रवाना किया गया। विवेचना दौरान पुलिस पार्टी के द्वारा अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया। पता तलाश दौरान तकनिकी संसाधनों के माध्यम से आरोपी गोपाल थापा उर्फ गोपाल साउत पिता जगत बहादुर उम्र 23 वर्ष निवासी शांति नगर जगदलपुर जिला बस्तर छ.ग. को तलब कर प्रकरण में चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा दिनांक 16.04.2026 के रात्रि 01:00 से 02:00 बजे के मध्य मुकेश पेट्रोल पम्प केशकाल के आफिस में घुसकर ड्राज में रखे 55,000/- रूपये एवं एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल फोन को चोरी करना स्वीकार कर चोरी की रकम 9120 रूपये व एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल को आरोपी के कब्जे से जप्त कर विधिवत दिनांक 25.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिनाण्ड पर केन्द्रीय जेल जगदलपुर भेजी गयी।संपूर्ण कार्रवाही में निरीक्षक विकास बघेल, उपनिरी. गुलाब टण्डन, सउनि. रामकृष्णा जैन, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, आरक्षक अमित मंडावी एवं साइबर सेल कोंडागांव के आरक्षक जितेंद्र मरकाम आरक्षक बीजू यादव की अहम भूमिका रही है।


