HomeUncategorizedअंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कोण्डागाॅव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कोण्डागाॅव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कोण्डागाॅव पुलिस की बड़ी कार्यवाही पल्सर मोटर सायकल के सीट में भरकर ले जा रहे थे गांजा। पल्सर मोटर सायकल से गांजा तस्कारी करने वाले 02 आरोपी को कोण्डागाॅव पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 10.335 कि0 ग्रा0 गांजा किमती करीबन 200000/ रूपये एवं मोटर सायकल जप्त।आरोपी का नाम पता:- 01 अखिलेश दुबे पिता गंगाराम दुबे जाति ब्राम्हण उम्र 33 साल साकिन 406 नरहेरा-ग्राम नरहेरा पो. भडोन, थाना उदयपुरा जिला रायसेन (म.प्र.) एवं विधि से सघर्षरत बालक । पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चन्द्रा (भा0पु0से0) के द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय कपील चन्द्रा एवं एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन मे कोण्डागाॅव पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति काला-लाल पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP38 MJ8492 में गांजा छिपाकर व्यापारीगुड़ा उड़ीसा से म.प्र. ले जा रहे हैं। मुखबीर सूचना पर NH 30 दुधगांव चौक के पास चेक पोस्ट लगाकर नाकाबंदी की कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान ही मुखबीर के बताए हुलिये अनुसार उक्त मोटर सायकल को ग्राम दूधगांव चैक NH 30 के पास रोककर पूछताछ किया गया, जिसने अपना नाम अखिलेश दुबे पिता गंगाराम दुबे उम्र 33 वर्ष निवासी नरहेरा, थाना उदयपुरा, जिला रायसेन (म.प्र.) एवं एक विधि से3 संघर्षरत बालक जो मोटर सायकल के पीछे बैठे हुए मिला, जिनसे पूछताछ कर विधिवत कार्यवाही करते हुए तलाशी ली गई तब उनके कब्जे से मोटर सायकल के डिक्की से 03 kg और मोटर सायकल के शीट को मादक पदार्थ गांजा से तैयार किया जाकर उसे शीट कव्हर से ढक दिया गया था, को बरामद किया गया गया, उनके कब्जे से प्राप्त कुल गांजा को तौलने पर उसका वजन 10.335kg होना पाया गया जिसकी बाजार में कुल कीमत लगभग 200000 रुपये तथा एक मोटर सायकल जिसकी अनुमानित कीमत 70000 रुपए कुल मसरूका 270000 रुपए का जप्त किया गया। आरोपिगणों का कृत्य धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से उनके विरूद्व विधिवत कार्यवाही किया गया। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हे जेल दाखिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular