जुनेद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

कांकेर पुलिस द्वारा “नेक्स्ट जेन CG डायल 112” आपातकालीन सेवा एवं फोरेंसिक लैब का जिला स्तरीय शुभारंभ।“एक्के नंबर सब्बो बर” थीम के तहत आमजन को मिलेगी त्वरित एवं प्रभावी आपातकालीन सहायता। सांसद भोजराज नाग, विधायक आसाराम नेताम एवं पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने हाईटेक वाहनों को दिखाई हरी झंडी। अत्याधुनिक कैमरा, GPS ट्रैकिंग एवं रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस हैं नए वाहन।ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक अब और तेज़ी से पहुंचेगी पुलिस सहायता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिनांक 18 मई 2026 को रायपुर में “नेक्स्ट जेन CG डायल 112” (ERSS 2.0) सेवा के अंतर्गत 400 अत्याधुनिक हाईटेक आपातकालीन वाहनों एवं 33 मोबाइल फोरेंसिक लैब को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशव्यापी विस्तार का शुभारंभ किया गया। पूर्व में यह सेवा राज्य के 16 जिलों में संचालित थी, जिसे अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में लागू कर दिया गया है।इसी क्रम में आज जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से “नेक्स्ट जेन डायल 112” आपातकालीन वाहनों, फोरेंसिक एम्बुलेंस एवं ई-रिक्शा का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर आधुनिक आपातकालीन वाहनों को जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों हेतु रवाना किया गया। यह नई व्यवस्था जिले के अंदरूनी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी पुलिस सहायता को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी बनाएगी ।एक्के नंबर सब्बो बर” थीम का उद्देश्य :::एक ही नंबर 112 के माध्यम से सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराना।पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, सड़क दुर्घटना, आगजनी एवं अन्य आपदा की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करना।आमजन तक कम समय में सहायता पहुंचाकर पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत बनाना।अत्याधुनिक तकनीक से लैस वाहन :::इन-बिल्ट हाईटेक कैमरे एडवांस GPS ट्रैकिंग सिस्टम रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुविधा कंट्रोल रूम से सतत निगरानी व्यवस्था । घटना की सूचना मिलते ही निकटतम वाहन को तत्काल रवाना किया जा सकेगा।GPS ट्रैकिंग के माध्यम से रिस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।फोरेंसिक एम्बुलेंस की शुरुआत :-फोरेंसिक एम्बुलेंस के माध्यम से घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं जांच कार्य को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। जिससे अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता एवं जांच प्रक्रिया में सुधार होगा। पुलिस अधीक्षक महोदय की अपील किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना संकोच डायल 112 सेवा का उपयोग करें।पुलिस को सही एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि त्वरित सहायता पहुंचाई जा सके। डायल 112 सेवा का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। फर्जी कॉल अथवा भ्रामक सूचना देने से बचें, ताकि वास्तविक जरूरतमंद व्यक्तियों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।



