HomeUncategorizedपिछले 20 सालों से दो परिवारों के बीच चल रहे ज़मीन विवाद...

पिछले 20 सालों से दो परिवारों के बीच चल रहे ज़मीन विवाद को पुलिस के द्वारा बंग समाज प्रमुखों के सहयोग से किया गया निपटारा

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

पिछले 20 सालों से दो परिवारों के बीच चल रहे ज़मीन विवाद को पुलिस के द्वारा बंग समाज प्रमुखों के सहयोग से किया गया निपटारा घटना का संक्षिप्त विवरण : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम पीव्ही 79 शांतिपुर में पार्वती मण्डल और आशुतोष दत्ता के बीच पिछले 20 सालों से अपने निवासरत ज़मीन पर विवाद चल रहा था जिसे अधिकतर मार पीट होने की शिकायत पर थाना बान्दे में होती रहती थी पुलिस के द्वारा अपेक्षित पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है इसके बावजूद भी अपेक्षित पुलिसकर्मियों का विवाद शांत नहीं हो रहा था गांव में तनाव के स्थिति बनी होने से कभी भी गंभीर अपराध घटित हो सकती थी परिवार समाज से अलग जगह हो रहा था मामले का गंभीरता ध्यान में रखें निश्चित श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर के द्वारा समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच अच्छा समन्वय बनाए रखने के निर्देशन पर श्रीमान राकेश कुर्रे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखाजूर के द्वारा स्वंय मौके पर जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सुनीता मण्डल, बंग समाज प्रमुख मनोज मण्डल, जतन विश्वास, मिहीर राय, पूर्व सरपंच सालिक गावड़े, ग्राम प्रमुख संतोष कीर्तनिया, एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता करीब 100 लोगों की उपस्थिति में दोनों पक्ष के शिकायतों को सुनकर सुलह कराया गया और गांव में शांति व्यवस्था बनाए बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही थाना प्रभारी के द्वारा साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular