HomeUncategorizedओबीसी कांग्रेस की कोंडागांव जिलाध्यक्ष बनी भगवती पटेल

ओबीसी कांग्रेस की कोंडागांव जिलाध्यक्ष बनी भगवती पटेल

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

ओबीसी कांग्रेस की कोंडागांव जिलाध्यक्ष बनी भगवती पटेल

कोंडागांव – ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया है जिसमे जिलाध्यक्षो की जारी सूची मे कोंडागांव जिलाध्यक्ष की रूप मे श्रीमती भगवती पटेल को कोंडागांव की कमान सौंपी गयी है। बता दें श्रीमती भगवती पटेल पूर्व मे कोंडागांव जिला पंचायत की उपाध्यक्ष रही हैँ और दबँग महिला नेत्री के रूप मे जानी जाती है। कार्यकुशलता व नेतृत्व क्षमता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने यह बड़ी जिम्मेदारी भगवती पटेल को सौंपी है। श्रीमती भगवती पटेल हमेशा से संगठन के कार्यों मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते आई हैँ किसी भी प्रदर्शन मे सक्रिय भूमिका मे नजर आती है।भगवती पटेल की नियुक्ति से कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनायें प्रेषित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular