HomeUncategorizedपेट्रोल डीजल के दामों मे हो रही लगातार बढ़ोतरी एवं पेट्रोल डीजल...

पेट्रोल डीजल के दामों मे हो रही लगातार बढ़ोतरी एवं पेट्रोल डीजल की किल्ल्त से हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

पेट्रोल डीजल के दामों मे हो रही लगातार बढ़ोतरी एवं पेट्रोल डीजल की किल्ल्त से हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्श

जनता को परेशानी मे डालकर विदेश मे घुम पारले कंपनी का प्रचार कर रहे टॉफी बाँट रहे प्रधानमंत्री मोदी – मोहन मरकाम कोंडागांव – पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दामों का असर सीधे आमजनता की जेब पर पड़ रहा है साथ ही पिछले कई दिनों से कोंडागांव जिले मे आमजन को पेट्रोल डीजल की किल्ल्त से उपजी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है,आमजन को हो रही परेशानियों के विरोध मे कोंडागांव ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे कांग्रेस भवन से बैलगाडी मे मोटर साईकिल लादकर गाड़ी को धकेलते हुए पेट्रोल पम्प पहुंचे पेट्रोल पम्प मे नारेबाजी करते हुए नेशनल हाइवे स्थित गाँधी चौंक तक रैली निकाल सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा पेट्रोल डीजल के दामों मे लगातार वृद्धि हो रही है एक सप्ताह के भीतर दो दफे दामों मे वृद्धि हुई है प्रतिलिटर 101 रुपए मे मिलने वाला पेट्रोल आज 106 रुपए मे बिक रहा है वहीं प्रतिलिटर 95 रुपए का डीजल 100 रुपए मे बिक रहा है यह सीधे सीधे आमजनता की जेब मे डाका नहीं तो क्या है? वहीं पिछले कई दिनों से पेट्रोल डीजल के लिए लोगों को भारी मसक्कत करना पड़ रहा है यानि जनता के मनमुताबित पेट्रोल डीजल नहीं मिल पा रहा है,हमारा कोंडागांव जिला खेती किसानी के मामले मे अग्रणी जिला है आज के दिनों मे खेती किसानी का कार्य आधुनिकता के साथ आगे बढ़ रहा है परन्तु किसानों को डीजल लिमिट तय करके देने से किसानी के कामों मे भारी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है यानि आमजन को दोगुनी मार झेलनी पड़ रही है एक तरफ बढ़ते दाम तो दूसरी तरफ मनमुताबित डीजल न मिलना।प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को परेशानी मे डालकर विदेश दौरे मे हैँ उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है विदेश मे जाकर पारले कंपनी का प्रचार कर रहे हैँ मेलोडी टॉफी बाँट रहे हैँ।जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए शासन प्रशासन के ध्यानाकर्षण के लिए आज सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया है इस प्रदर्शन के साथ हम सरकार से मांग करते हैँ पेट्रोल डीजल की दामों मे हुई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाये साथ ही क्षेत्र के किसान एवं आमजन को डीजल पेट्रोल की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाये अन्यथा कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ आने वाले दिनों मे उग्र प्रदर्शन करेगी।प्रदर्शन के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम, महामंत्री रितेश पटेल,प्रदेश सचिव सकुर खान,जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन,ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम,ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल,ब्रिज सोढ़ी,महिला प्रदेश सचिव तबस्सुम बानो,महिला शहर अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन, शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, महामंत्री सनी चोपड़ा, वरुण सेठिया, मंडल अध्यक्ष सेवक दीवान, योगेंद्र राठौर, इरशाद खान,गुणमती नायक, प्रीति भदौरिया, लेखनी प्रधान, रंजीता अग्रवाल, नीलू देवांगन, अनीता पोयाम सहित भारी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular