HomeUncategorizedउजियारा अभियान के तहत नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 07 लीटर अवैध...

उजियारा अभियान के तहत नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 07 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

उजियारा अभियान के तहत नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

07 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसीन खान के मार्गदर्शन में जिलेभर में संचालित “उजियारा अभियान” के तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना नरहरपुर पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में 13 जुलाई 2026 को ग्राम भ्रमण एवं जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम अमोडा में दबिश दी। सूचना थी कि एक महिला अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से अवैध महुआ शराब रखे हुए है।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कार्रवाई करने पर श्रीमति यशोदा नेताम (40 वर्ष), पति अगेश नेताम, निवासी ग्राम अमोडा, थाना नरहरपुर के कब्जे से 07 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 700 रुपये है, जिसे विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपी महिला के विरुद्ध थाना नरहरपुर अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपिया को 13 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी
07 लीटर अवैध महुआ शराब
अनुमानित कीमत : ₹700

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल (थाना प्रभारी), प्रशिक्षु उपनिरीक्षक पीयूष यादव, प्रधान आरक्षक संध्या मंडावी, आरक्षक नीलेश साहू, जसवंत उइके एवं महिला सैनिक महेश्वरी नाग।

RELATED ARTICLES

Most Popular