जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 01 आरोपीको थाना अन्तागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- प्रार्थी ने दिनाँक 10/07/2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग बहन ( उम्र 17 वर्ष) घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं , अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर ले जाने के संदेह पर थाना अन्तागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार बंछोर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई।तकनीकी विश्लेषण की सहायता से आरोपी का पता कर पीड़िता को बरामद किया गया ।आरोपी श्याम लाडिया को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।मामले में अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 137(2),64(1),64,(2)(M ), 87 बीएनएस एवं 06पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । गिरफ्तार आरोपी का विवरण -1. श्याम लाड़िया पिता भीषम लाडिया उम्र 20 वर्ष ग्राम चाउरगाँव थाना कोड़ेकुर्से जिला कांकेर (छ.ग.)


