HomeUncategorizedअयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कोंडागांव में कांग्रेस का...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कोंडागांव में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कोंडागांव में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

कोंडागांव। अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी की घटना के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि घोष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर देश की आस्था का केंद्र है और वहां चढ़ावे एवं चंदे में कथित अनियमितता अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए तथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पंचायत राज प्रकोष्ठ के महेंद्र नेताम, जिला महामंत्री जे.पी. यादव, जिला महामंत्री गीतेश गांधी, जिला महामंत्री विशाल शर्मा, कोषाध्यक्ष हरमोहन कोहली, कोंडागांव शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करण, केशकाल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश नेताम, देवेंद्र कोर्राम, महिला शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन, शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, शहर महामंत्री सनी चोपड़ा सहित मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राज मरकाम और वर्षा यादव की भी सक्रिय सहभागिता रही। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को शीघ्र एवं कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular