HomeUncategorizedचारामा पुलिस ने किया जुआ सटटा खिलाने वाले खाईवाल को किया गिरफ्तार

चारामा पुलिस ने किया जुआ सटटा खिलाने वाले खाईवाल को किया गिरफ्तार

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

चारामा पुलिस ने किया जुआ सटटा खिलाने वाले खाईवाल को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक नग मोबाईल फोन एवं नकदी रकम एवं सटटा पटटी जप्त |घटना का संक्षिप्त विवरण:-निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में, थानाe चारामा में दिनांक 18/02/2026 को पुलिस बल द्वारा जुर्म जरायम पता साजी एंव पेट्रोलिंग डियूटी पर रवाना हुआ था, ग्राम लखनपुरी के पास सूचना मिला कि लखनपुरी औधोगिक क्षेत्र में कमलकिशोर साहू नाम का व्यक्ति विभिन्न अंको पर रूपये पैसों का दांव लगाने का सट्टा पट्टी पर्ची लिख रहा है कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम लखनपुरी औधोगिक क्षेत्र में जाकर गवाह एवं स्टाफ के साथ सूचना तस्दीक किया। एक व्यक्ति लखनपुरी औधोगिक क्षेत्र में सट्टा पट्टी पर्ची लिखकर विभिन्न अंको में रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलवाते मिला जिसे नाम पता पुछताछ करने पर अपना नाम कमलकिशोर साहू पिता धनंजय साहू उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुरी थाना चारामा जिला कांकेर छ0ग0 का होना बताया ।जिसका तलाशी लेने उसके कब्जे से 01 नग पेन, 01 नग सट्टा पट्टी पर्ची एवं एक नग रेडमी मोबाईल फोन व नगदी रकम एवं मोबाईल फोन में हजारो रूप्ये का सटटा पर्ची लिखा हुआ को जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि0 2022 एव धारा 112(2) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 31/26 कायम किया जाकर आरोपी को दिनांक 18.02.2026 को गिर0 कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया । गिरफ्तार आरोपी का विवरण:- कमलकिशोर साहू पिता धनंजय साहू उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुरी थाना चारामा जिला कांकेर छ0ग।अपराधिक रिकार्ड:-(01) अपराध क्र.119/2017 धारा 4 (क) जुआ एक्ट (02) अपराध क्र. 261/2018 धारा 4(क) जुआ एक्ट (03) अपराध क्र. 37/2018 धारा 4(क) जुआ एक्ट।बरामदगी का विवरण:- 01 नग पेन, 01 नग सट्टा पट्टी पर्ची एवं एक नग रेडमी मोबाईल फोन व नगदी रकम |पुलिस टीम का विवरण:-निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर , उनि सोनराज सूर्यवंशी , आर0 664 तरूण सिन्हा ,आर0 477 मुनाफ यादव एवं सायबर सेल कांकेर के निरीक्षक यशवंत श्याम ,सउनि भकेश पटेल , आर0 1338 जितेन्द्र नाग |कांकेर पुलिस की अपील:-अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझाा जिम्मेदारी है कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देन के लिये अपराधिक हेल्प लाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है , यहाॅ दी गयी हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular