HomeUncategorizedदिव्यांग हितग्राही को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदाय, आवागमन हुआ सुगम

दिव्यांग हितग्राही को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदाय, आवागमन हुआ सुगम

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

दिव्यांग हितग्राही को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदाय, आवागमन हुआ सुगम

 कोंडागांव, 19 फरवरी 2026 शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को कोंडागांव सरगीपाल निवासी अबूजर अली को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।
अबूजर अली जन्म से दिव्यांग हैं तथा वर्तमान में बस टिकट एजेंट के रूप में कार्य करते हैं। शारीरिक असुविधा के कारण उन्हें आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे उनके कार्य संचालन में भी बाधा उत्पन्न होती थी। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से अब उनके आवागमन में काफी सहूलियत होगी तथा वे अपने बस एजेंट के कार्य को सुचारू रूप से संचालित कर सकेंगे। हितग्राही ने ट्राईसाइकिल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular