जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

जिला कोंडागांव, केशकाल
NH-30 पर मौत बनकर खड़ी है लावारिस कार, प्रशासन की लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
केशकाल नगर के रावणभाठा स्थित गोंडवाना कॉम्प्लेक्स के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर वाहन क्रमांक CG 04 HA 4439 पिछले लंबे समय से लावारिस हालत में खड़ी हुई है। यह वाहन अब आम जनता के लिए खतरे का कारण बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ दिखाई दे रहा है।
रात के अंधेरे में यह लावारिस कार राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मौत का जाल साबित हो रही है। स्थानीय लोगों को हर दिन दुर्घटना का डर सताता रहता है। आश्चर्य की बात यह है कि इतने व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी इस संदिग्ध एवं लावारिस वाहन पर अब तक प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर प्रशासन की नजर तक नहीं पड़ी।
स्थानीय नागरिकों में प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? यदि समय रहते इस वाहन को नहीं हटाया गया और कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
जनता ने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए लावारिस वाहन को हटाने एवं संबंधित मामले की जांच करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष की जान खतरे में न पड़े।


