HomeUncategorizedछत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोण्डागांव के द्वारा भूमि आबंटन हेतु कलेक्टर...

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोण्डागांव के द्वारा भूमि आबंटन हेतु कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोण्डागांव के द्वारा भूमि आबंटन हेतु कलेक्टर को दिया गया ज्ञापनच

कोण्डागांव छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेषन जिला कोण्डागांव के जिला संयोजक शिवराज सिंह ठाकुर एवं उनके पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर कलेक्टर जिला कोंडागांव को भूमि आबंटन हेतु ज्ञापन सौपा गया । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोण्डागांव के द्वारा कई वर्षो से भवन की मांग किया जा रहा है। जो आज दिनांक तक अप्राप्त है। फेडरेषन को भूमि आबंटित होने से उनके द्वारा उक्त भवन में अधिकारी एवं कर्मचारी के लिये किसी प्रकार का बैठने एवं सेवा निवृत विदाई/स्थानांतरण विदाई कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रम आयोजन सुविधा होगी । वही कलेक्टर जिला कोण्डागांव श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के द्वारा उक्त मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिये । ज्ञापन में फेडरेशन के कंवलसाय मरकाम महामंत्री, शरद कुमार शर्मा सलाहकार, ललित किषोर कोर्राम जिला सचिव, चमन लाल वर्मा संगठन मंत्री, यशवंत देवागंन प्रवक्ता, विरेन्द्र बघेल मिडिया प्रभारी, सुकमन नेताम, अमरजीत निर्मलकर प्रसार मंत्री, महेश पटेल सदस्य एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहें

RELATED ARTICLES

Most Popular