HomeUncategorizedग्लैमर मोटर सायकल मे गांजा तस्कारी करने वाले आरोपी को कोण्डागॉव पुलिस...

ग्लैमर मोटर सायकल मे गांजा तस्कारी करने वाले आरोपी को कोण्डागॉव पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

गांजा तस्करों पर कोण्डागाँव पुलिस की कार्यवाही

ग्लैमर मोटर सायकल मे गांजा तस्कारी करने वाले आरोपी को कोण्डागॉव पुलिस ने किया गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे से 6.837 कि० ग्रा० गांजा किमती करीबन 130000 / रूपये एवं मोटर सायकल जप्त।आरोपी का नाम पता:- 01 अमित पोटाई पिता स्व. धल्लु पोटाई उर्फ दुल्लू पोटाई उम 24 वर्ष जाति गोड़ निवासी बनचपाई खासपारा थाना बेनुर जिला कोण्डागांव (छ.ग.)02 राजेश मण्डावी पिता स्व० चैतु मण्डावी उम्र 25 वर्ष निवासी भानपुरी बेडापारा थाना व जिला कोण्डागांव (छ.ग.)03 निहाल पाटील पिता स्व० अशोक पाटील उम्र 18 वर्ष 01 माह निवासी बाजार पारा कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ०ग०पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चन्द्रा (भा०पु०से०) के द्वारा अवैध गांजा तस्कारो के खिलाफ सक्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय कपील चन्द्रा एवं एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के मार्ग दर्शन मे कोण्डागॉव पुलिस टीम के द्वारा समय-समय पर लगातार चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग की जा रही है।इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति लाल कलर का ग्लैमर मोटर सायकल से गांजा छिपाकर नारायणपुर से बायपास रोड होकर कोण्डागांव की ओर आ रहा है मुखबीर सूचना पर एनएच-30 बायपास तिराहा नया बस स्टैण्ड पर नाकाबंदी कर चेकिंग प्रारंभ किया गया। इसी दौरान लाल रंग के ग्लैमर मो.सा. क्र. CG 27 B 9652 को रोककर पूछताछ किया गया जिसने अपना नाम अमित पोटाई, पिता स्व. धल्लु पोटाई, 24 वर्ष, निवासी बनचपाई का होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा पाए जाने से अमित पोटाई के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा एनडीपीएस के मामले में प्रकरण में शामिल अन्य आरोपीगण जो इस मामले में जुड़े है उनके विरुद्ध भी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त है। आरोपी अमित पोटाई से पुछताछ किया गया जिसने बताया कि वह मादक पदार्थ गांजा को कोण्डागांव निवासी राजेश मण्डावी के कहने पर उसे पास बेचने के लिए कोण्डागांव ला रहा था। राजेश मण्डावी एवं निहाल पाटील दोनों मिलकर कोण्डागांव शहर में पुड़ीया बनाकर गांजा बेचने का काम करते है जिस पर तत्काल टीम के द्वारा बताये गए संदेहीयों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जिस पर राजेश मण्डावी, निहाल पाटील ने अपराध करना स्वीकार किया गया जिसके पश्चात् दोनों को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हे जेल दाखिल किया गया है। आरोपीगणों के कब्जे से 6.837 कि० ग्रा० गांजा किमती करीबन 130000 / रूपये एवं मोटर सायकल किमती 50000 / रूपये कुल जुमला 130000 / रूपये को जप्त किया गया है।उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरी निहार रंजन मण्डल, प्रधान आरक्षक 279 अशोक कुमार मरकाम आरक्षक 635 छेदीलाल नेताम, आर0 557 प्रभुलाल नेताम एवं सायबर सेल कोण्डागाँव से प्रधान आरक्षक हरेन्द्र कश्यप, आरक्षक सन्तोष कोडोपी, बिरजू सोडी, बलदेव सोडी का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular