HomeUncategorizedमहिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की शून्य सहनशीलता नीति के तहत त्वरित...

महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की शून्य सहनशीलता नीति के तहत त्वरित कार्यवाही।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा कांकेर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की शून्य सहनशीलता नीति के तहत त्वरित कार्यवाही।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा कांकेर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता।युवतियों को परेशान करने वाले आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई।प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया जेल , क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की प्रभावी पहल। निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण हेतु ” *महिला रक्षा टीम* ” द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 16.06.2026 को महिला रक्षा टीम कांकेर द्वारा आमापारा क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर पर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवतियाँ दुकान में कार्य समाप्त कर अपने घर लौट रही थीं, जिन्हें एक अज्ञात युवक द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था।सूचना को गंभीरता से लेते हुए महिला रक्षा टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ एवं शिकायत के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी द्वारा युवतियों को परेशान कर सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था।महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा उसके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 170 तथा धारा 126 एवं 135 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके पश्चात आरोपी को माननीय कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश पारित किया गया।आरोपी का विवरणनाम – राजकुमार कोमरापिता – रति राम कोमराउम्र – 27 वर्षपता – श्रीराम नगर, कांकेरमहिला रक्षा टीमउक्त कार्रवाई में एएसआई शशिकला साहू ,प्रधान आरक्षक 1148 अनीता नेताम, महिला आरक्षक 720 टीकेश्वरी साहू, महिला आरक्षक 648 शांति ठाकुर, महिला आरक्षक 193 दिव्या वट्टी, महिला आरक्षक 788 साधना गागड़ा, महिला आरक्षक 725 बालेश्वरी नेताम, आरक्षक 860 राजेश्वर भास्कर, महिला आरक्षक 206 पुष्पा कावड़े, महिला आरक्षक 760 उमा गोटी एवं महिला आरक्षक 938 संगीत ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular