HomeUncategorizedकेशकाल की छात्रा सालेहा पारेख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में...

केशकाल की छात्रा सालेहा पारेख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।

reporting by pokhraj sinha Keshkal

12वीं बोर्ड में सालेहा पारेख ने किया कमाल, 95% अंकों के साथ जिले में टॉप

केशकाल:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में केशकाल की छात्रा सालेहा पारेख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सालेहा पारेख पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, केशकाल की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे नगर में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि सालेहा ने इससे पहले कक्षा 10वीं में भी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। सालेहा, केशकाल के पत्रकार इमरान पारेख की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकगण और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सालेहा की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। सालेहा पारेक की इस उपलब्धि पर समस्त पत्रकार साथियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

खास बात यह है कि इस बार भी पीएम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पूरी तरह छात्राओं का दबदबा रहा। जिले के टॉप 10 में छात्रा सलीमा पिता गुड्डूराम ने 92.80%, आएशा खातून मेमन पिता मो. आवेश ने 91.60%, नाजिश फातिमा पिता शब्बीर मेमन ने 91.20% अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

4

RELATED ARTICLES

Most Popular