जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

संपूर्णता अभियान 2.0 का अंतरिम समीक्षा सह समापन, माकड़ी में हुआ आयोजन
कोंडागांव, 24 अप्रैल 2026 आकांक्षी जिला कोंडागांव के आकांक्षी ब्लॉक माकड़ी में आज संपूर्णता अभियान 2.0 की अंतरिम समीक्षा बैठक सह समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह बैठक जनपद पंचायत माकड़ी के सीईओ गजेंद्र धुरडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।अभियान के अंतर्गत 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित दैनिक गतिविधियों के आधार पर सभी प्रमुख इंडिकेटर्स की उपलब्धियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नीति आयोग के कंसल्टेंट संतोष कुमार सितारे, माइक्रोसेव (नीति आयोग के डेवलपमेंट पार्टनर) से खगेन्द्र कुमार तथा पीरामल फाउंडेशन से प्रदीप राय सहित संबंधित विभागों के इंडिकेटर प्रभारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी विभागों एवं सहभागी संस्थाओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा अभियान के सफल संचालन पर संतोष जताते हुए सत्र का औपचारिक समापन किया गया।बैठक उपरांत अधिकारियों द्वारा CHC स्वास्थ्य केंद्र, माकड़ी का निरीक्षण किया गया, जहां जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं की स्थिति, कुपोषित बच्चों सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।


