जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

अवैध पेड़ कटाई लकड़ी तस्करी मामले मे गरमाई राजनीती:कांग्रेस ने ज्ञापन सौंप करी निष्पक्ष जाँच की मांग तीन दिनों मे कार्यवाही नहीं होने पर करेंगे आंदोलन – नरेंद्र देवांगन

कोंडागांव – कोंडागांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व मे बुधवार को कांग्रेसी एसडीएम कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा है जिसमे कहा कि कोंडागांव सहित बस्तर संभाग के विलुप्त होते पेड़ों सहित आम इमली जामुन जैसे फलदार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई एवं परिवहन हो रही है जिसकी शिकायत कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व मे भी किया जा चुका है उसके बावजूद प्रशासन लकड़ी दलालों को खुली छुट दे रखी है।हाल ही मे मीडिया मे माध्यम से ज्ञात हुआ की 18 मई की रात भाजपा नेत्री सुश्री ज्योति उर्फ़ जूही तिवारी द्वारा लकड़ी तस्करी किया जा रहा था जिसका गाड़ी नं.CG-27 R-3479 थी जिसे वन विभाग द्वारा मसोरा मे रोकी गयी थी।जिसके पश्चात दिनांक 22 मई दिन शुक्रवार को सुश्री जूही तिवारी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस पार्टी के ऊपर भाजपा को बदनाम करने जैसा संगीन आरोप लगाया है साथ ही कहा गया है कि लकड़ी कटाई एवं परिवहन संबंधी सम्पूर्ण दस्तावेज उनके पास मौजूद है एसडीएम ने जारी किया है।कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ने कहा हम ज्ञापन के माध्यम से आपसे जानना चाहते हैँ लकड़ी कटाई एवं परिवहन की अनुमति हेतु दस्तावेज किन नियम एवं शर्तो के आधार पर प्रशासन द्वारा जारी किया जाता है?भाजपा सरकार द्वारा वृक्षारोपण को लेकर एक बड़ी मुहीम एक पेड़ माँ के नाम चलाई जा रही है तो हजारों पेड़ों की अवैध कटाई एवं परिवहन किसके नाम है?बस्तर के जल जंगल जमीन पर यहाँ के आदिवासियों का बस्तरवासियों का हक है तो फिर भाजपा नेत्री सुश्री जूही तिवारी को कटाई एवं परिवहन का अधिकार आखिर किसने दिया?ज़ब 18 मई की रात लकड़ी से भरी गाड़ी को वन विभाग के द्वारा पकड़ी गयी थी तो आखिर किसके कहने पर छोड़ी गयी?अगर नहीं छोड़ी गयी है तो उक्त लकड़ी से भरी वाहन के खिलाफ आगे क्या कार्यवाही की गयी,वर्तमान समय मे वह गाड़ी कहाँ है,उस गाड़ी मे कौन सी लकड़ी लोड थी?अगर उक्त वाहन को छोड़ी गयी तो किस आधार पर छोड़ी गयी?भाजपा नेत्री सुश्री जूही तिवारी द्वारा प्रेस वार्ता मे स्पष्ट कहा गया है उनके पास कटाई एवं परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज उपलब्ध हैँ तो समस्त वैध दस्तावेज एवं प्रक्रिया के बारे मे हमें अवगत कराई जाये ताकि हम भी लकड़ी कटाई एवं परिवहन के इस कारोबार मे सहयोगी बन सकें अगर प्रशासन ने अनुमति दिया है तो जनहितों को ध्यान मे रखकर ही दिया होगा तो जनहित मे कांग्रेस पार्टी भी सहयोगी बनना चाहेगी।चुंकि सुश्री जूही तिवारी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता मे कोंडागांव भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे जारी प्रेसनोट मे भाजपा पदाधिकारियों का भी नाम उल्लेखित है तो क्या इस अवैध लकड़ी कटाई तस्करी मे भाजपा नेताओं का सहयोग है?प्रदेश के वन मंत्री माननीय केदार कश्यप बस्तर से आते हैँ क्या इस अवैध लकड़ी कटाई एवं तस्करी/परिवहन को उनका सहयोग है? चुंकि बगैर राजनितिक संरक्षण के इस कारोबार का फलीभुत होना सम्भव नहीं है।निवेदन के साथ उक्त मामले की निष्पक्षता से जाँच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए कांग्रेस पार्टी को अवगत कराने की मांग की गयी है वहीं तीन दिवस के भितर कार्यवाही नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा अवैध पेड़ कटाई एवं लकड़ी परिवहन मामले को लेकर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।ज्ञापन सौपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन,ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन,प्रदेश सचिव सकुर खान,भंगी पटेल,गन्नू पोयाम,ब्रिज सोढ़ी,महिला शहर अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन,प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस तबस्सुम बानो, शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे,महामंत्री सनी चोपड़ा,महिला नेत्री लेखनी प्रधान, रंजीता अग्रवाल,शाहनवाज खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।



