जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक, कांकेर ने बताया कि आज दिनांक 02.05.2026 को थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर–नारायणपुर के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग / एरिया डॉमिनेशन / सर्च ऑपरेशन हेतु टीम रवाना हुई थी। De-mining अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के 04 सदस्य घायल हो गए थे जिसमे 03 जवान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल संजय गढपाले अत्याधिक ज़ख़्मी होने से घटना स्थल पे शहीद हो गए एवं 01 ज़ख़्मी जवान बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को बेहतर उपचार हेतु रायपुर ले जाया गया था जहाँ उपचार दौरान उनका निधन हो गया। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी तथा अन्य इनपुट के आधार पर, माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बस्तर रेंज में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर निष्क्रिय किए गए थे। लेकिन आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, जब कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया, जिसके कारण कुल 04 पुलिस बल के सदस्यों की मृत्यु हो गई l


