जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया
थाना धनोरा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही।घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज करायीकि पीड़िता का उच्च माध्यमिक शाला तुर्की थाना धनोरा के शिक्षक हिमांशु मेश्राम के साथ जान पहचान दिनांक 07 जनवरी 2025 को हुआ था, पीड़िता को हिमांशु मेश्राम द्वारा धनोरा फोन के माध्यम से मिलने बुलाया और मैं तुमसे प्यार करता हूं तुमसे ही शादी करूंगा कहकर शादी का प्रलोभन देकर आरोपी हिमांशु मेश्राम के द्वारा उसके किराये के मकान धनोरा में ले जाकर पीड़िता के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। शादी करने से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध दर्ज कराने पर अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव कपिल चन्द्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशकाल अरुण कुमार नेताम (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धनोरा भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ने हेतु टीम गठित कर आरोपी के पते पर पहुंचकर हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। उसके द्वारा अपराध घटित करना कबूल करने पर आरोपी हिमांशु मेश्राम पिता धरमपाल मेश्राम उम्र 28 वर्ष जाति महार, स्थाई पता- बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ०ग०) हाल- धनोरा थाना धनोरा जिला कोण्डागांव (छ०ग०) के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 07/04/2026 के 11.30 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई है।माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया जायेगा। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक भुनेश्वर नाग,सहायक उप निरीक्षक किशोर प्रजापति,प्र.आर. सुखबती सलाम,कचरू नेताम, आर. हृदय बघेल, विजय मरकाम, धन सिंह नेताम, जागेश्वर नाग।


