जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

कलेक्टर ने राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्यों का किया अवलोकन
कोण्डागांव, 07 अप्रैल 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे पुराने राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट करने, खसरा-खतौनी के डिजिटलीकरण और खसरा मानचित्रों के लेमिनेशन कर सुरक्षित रखने हेतु किए जा रहे कार्यों को देखा और इस प्रक्रिया को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग द्वारा इन अभिलेखों को ऑनलाइन अपलोड कर डिजिटल स्वरूप में संरक्षित किया जा रहा है, जिससे आमजन को सुविधाजनक रूप से जानकारी उपलब्ध हो सके। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर वहीदुर्रहमान, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, अधीक्षक भू अभिलेख सुश्री सुषमा मंडावी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


