जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

नाबालिक पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को फरसगांव पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों में कोंडागांव पुलिस द्वारा लगातार की जा रही हैं त्वरित एवं कड़ी कार्यवाहीनाम आरोपीआनंद मंडावी पिता रामसाय मंडावी उम्र 20 वर्ष निवासी बालोण्ड धरमारपारा थाना फरसगांव जिला कोंडागांव।विवरण मामले में नाबालिक पीड़िता के पिता द्वारा दिनांक 06.04.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी आनंद मंडावी द्वारा दिनांक 01.04.2026 मेला देखने जाने के दौरान उसकी पुत्री नाबालिक पीड़िता को उसके नाबालिक होना जानते हुए बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ अलग-अलग स्थानों पर ले गया और नाबालिक पीड़िता को तुम्हें पसंद करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं कह कर नाबालिक पीड़िता के साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाकर बलात्कार किया गया कि नाबालिक पीड़िता के पिता के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 39 /2026 धारा 65(1),351(3) बीएनएस 4,6 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया कार्यवाहीमामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव त्रिलोक बंसल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय एसडीओपी फरसगांव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास के हमराह टीम गठित कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे विधिवत कार्यवाही पश्चात न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया।प्रमुख योगदाननिरीक्षक- चंद्रशेखर श्रीवास, उप निरीक्षक- शशि भूषण पटेल,सहा उप निरी.-सुमित्रा सेठिया,महिला प्रधान आर.-जयश्री ध्रुव,आर.-प्रेमलाल मरकाम, कृष्णा सेठिया महिला आर.-कौशल्या सोरी।


