धर्मेंद्र गावड़े रिपोर्टर केशकाल

अंतरराष्ट्रीय युद्ध का असर केशकाल में दिख रहा।2000रुपए में बिक रहा सिलेंडर तो कही लोग लकड़ी लाते दिख रहे।
ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध का असर अब बस्तर केशकाल जैसे सुदूर अंचल क्षेत्र पर भी देखने को मिल रहा है। गैस की किल्लत के चलते लोग जंगल जाकर लकड़ी लाने को मजबूर हो रहे हैं ,तो वहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। खबर आ रही है की लोग ₹2000 देकर सिलेंडर खरीद रहे हैं।
कुंडा गांव जिले का खाद विभाग गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से पूरी तरह अनजान है एवं केशकाल क्षेत्र में अभी तक विभाग के द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।


