HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ईको-पर्यटन स्थल टाटामारी में योग का भव्य सफल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ईको-पर्यटन स्थल टाटामारी में योग का भव्य सफल का आयोजन

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

केशकाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ईको-पर्यटन स्थल टाटामारी में भव्य योग अभ्यास किया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ईको-पर्यटन स्थल टाटामारी में योग का भव्य सफल का आयोजन

केशकाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ईको-पर्यटन स्थल टाटामारी में भव्य योग अभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में केशकाल विधानसभा की पूर्व विधायक एवं कोंडागांव जिला भाजपा अध्यक्ष सेवक नेताम ज़ी सहित भाजपा कार्यकर्ता, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों में वन मंडला अधिकारी, अनु विभागीय अधिकारी वन, एस डी एम सुश्री आकांक्षा नायक जी, तहसील दार, खंड शिक्षा अधिकारी कंवल सिंह पोया, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला सह संयोजक लोकेश गायकवाड़, सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष नीलम मेश्राम, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ..जहां कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं, जिसके कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।योग प्रशिक्षण एवं अभ्यास का संचालन योग प्रशिक्षक सुनील चौरडिया द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम की सुव्यवस्थित तैयारियों एवं बेहतर प्रबंधन की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। यह आयोजन केशकाल क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक एवं लाभकारी पहल साबित हुआ, जिससे लोगों में योग के प्रति सकारात्मक जागरूकता एवं स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular