HomeUncategorizedखुड़खुड़िया (जुआ) खेला रहे दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपी गिरफ्तार।

खुड़खुड़िया (जुआ) खेला रहे दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपी गिरफ्तार।

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

खुड़खुडिया (जुआ) पर थाना माकड़ी पुलिस की कार्यवाही।

खुड़खुड़िया (जुआ) खेला रहे दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपी गिरफ्तार।
मामलें का संक्षिप्त विवरण है कि पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव आकाश श्रीमल (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार, अति० पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोण्डागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर लघुअधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी की ग्राम. हीरापुर मेला स्थल के पास मैदान में कुछ व्यक्तियों द्वारा रूपये-पैसों का दांव लगवाकर खुडखुडिया नामक जुआ खेला रहे है कि सूचना पर मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेला रहे व्यक्तियों पर छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई एवं 2 प्रकरण तैयार किए गए। अलग-अलग प्रकरणों में जुआ खेला रहे व्यक्ति जिनका नाम 01-फरसराम महावीर पिता गोर्वधन महावीर निवासी उड़ीदगांव थाना माकड़ी, जिला-कोण्डागांव (छ0ग0) एवं 02- रोबीराम नेताम पिता सोमीराम नेताम निवासी सोड़मा थाना माकड़ी जिला कोण्डागांव (छ०ग०) के विरूद्ध पृथक-पृथक छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया, आरोपियों के कब्जे से कुल जुमला नगदी रकम 1850/ रूपये, झण्डामुण्डा चार्ट-02 नग, खुड़खुडिया गोटा-12 नग, टोकनी-02 नग को जप्त किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, प्र०आर० मोनाराम मण्डावी, सुन्हेर मातलाम, महाराणा प्रताप भुआर्य, आरक्षक केमेन्द्र उइके, हेमलाल रावटे का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular