HomeUncategorizedग्राम हिदूर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 03 नग टिफिन IED बरामद।

ग्राम हिदूर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 03 नग टिफिन IED बरामद।

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कांकेर

कांकेर ग्राम हिदूर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 03 नग टिफिन IED बरामद।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए IED बरामद।जिला पुलिस,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी। घटना का संक्षिप्त विवरण : सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में , दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर,निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं अरूण सिंह गंगवार सेनानी 83वीं वाहिनी बीएसएफ पखांजूर के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित अभियान के दौरान 03 नग टिफिन IED लगभग 03-03 कि० ग्रा० बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।घटना का संक्षिप्त विवरण :-आज दिनांक 03.06.2026 को थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर ग्राम हिदुर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा 03 नग टिफिन IED लगभग 03-03 कि०ग्रा० बरामद किया गया।बीडीएस टीम द्वारा मौके मे बरामद IED को डिफ्यूज कर नष्ट किया गया।टीम कंमाडर:-01.अमित कुमार एसी बीएसएफ 83 वीं वाहिनी02.अरूण कुमार गौतम बीएसएफ 83 वीं वाहिनी03.मनोज कुमार प्रधान आरक्षक बीएसएफ बीडीएस टीम कमांडर सेक्टर भानुप्रतापपुर कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतत कार्यवाही से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular