जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर नारायणपुर का किया गया निरीक्षण
आज दिनांक 30 मई 2026 को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रीगरी* के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर नारायणपुर का किया निरीक्षण।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, केन्द्र की कार्यप्रणाली तथा सेवा की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना रहा।निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय ने आवासित महिलाओं को दी जा रही सहायता के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध कानूनी सहायता, चिकित्सा सेवा, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, आश्रय सुविधा तथा पुलिस सहायता जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान आश्रय हेतु आए हुये महिलाओं को शासन की ओर से प्राप्त समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पीडित महिलाओं के साथ संवेदनशीतला और समर्पण भाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया। तथा ऐसे पीड़ित महिलाएं जिनको कानूनी मदद की आवश्यकता है उन महिलाओं का आवेदन तैयार कर निःशुल्क कानूनी सलाह सहायता दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में प्रेषित करने हेतु सखी वन स्टॉप सेन्टर के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। ताकि पीडित महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया जा सके। निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टॉप सेन्टर के कर्मचारीगण व अधिकार मित्र उपस्थित रहे।


