HomeUncategorizedपीड़िता को मोबाइल से संपर्क कर जान से मारने की धमकी देने...

पीड़िता को मोबाइल से संपर्क कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र गावड़े की रिपोर्ट केशकाल जिला कोंडागांव

पीड़िता को मोबाइल से संपर्क कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

केशकाल :- थाना केशकाल में एक पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अमान विरानी नामक युवक, जिसके विरुद्ध पूर्व में अनाचार एवं ब्लैकमेलिंग के संबंध में अपराध दर्ज किया गया था, जेल से रिहा होने के बाद पुनः मोबाइल के माध्यम से पीड़िता से संपर्क कर उसे लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी द्वारा पीड़िता पर पूर्व में दर्ज प्रकरण को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था तथा केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। साथ ही आरोपी द्वारा न्यायालयीन कार्यवाही एवं कोर्ट-कचहरी में हुए अपने खर्च के पैसे भी पीड़िता से मांगे जा रहे थे।पीड़िता की शिकायत पर थाना केशकाल में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन, एसडीओपी केशकाल अरुण नेताम के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी केशकाल निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमान विरानी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 03/06/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। केशकाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, धमकी, दबाव एवं उत्पीड़न संबंधी मामलों में सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular