जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव केशकाल अस्पताल में नशेड़ी डॉक्टर शैलेंद्र भोयर की मनमानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, डॉक्टर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मरीजों व परिजनों के साथ बदतमीजी कर रहा था, मरीज के परिजनों की शिकायत पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से भी ऑन कैमरा हाथापाई का प्रयास करने लगा, तत्काल मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस ने डॉक्टर को थाना लाया है, मरीज के परिजनों की लिखित शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है



