HomeUncategorizedप्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पैरालीगल वालिंटियर्स को दिए जन-जागरूकता बढ़ाने...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पैरालीगल वालिंटियर्स को दिए जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश।

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पैरालीगल वालिंटियर्स को दिए जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश।

आज दिनांक 01 जून 2026 को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रीगरी की अध्यक्षता में पैरालीगल वालिंटियर्स की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विधिक जागरूकता एवं जनहितकारी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट एवं जिला कोण्डागावं एवं नारायणपुर में पदस्थ पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय* ने पैरालीगल वालिंटियर्स को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैरालीगल वालिंटियर न्याय एवं आमजन के बीच महत्वपूर्ण कार्य करते है तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विधिक जागरूकता बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।बैठक मे पीएलव्ही द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में किए गए कार्यों, आयोजित विधिक साक्षरता शिविरों, लाभार्थियों को प्रदान की गई सहायता तथा आमजन की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। इस दौरान बंदियों, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई।अंत में प्रधान न्यायाधीश महोदय ने सभी पैरालीगल वालिंटियर्स को अधिक सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने, जनसमस्याओं की जानकारी प्राधिकरण तक पहुंचाने तथा शासन की जनकल्याणकारी एवं विधिक सहायता योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular