जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

कोंडागांव मे फल फूल रहा अवैध लकड़ी, रेत,शराब व जुआ सट्टा का कारोबार लकड़ी तस्करी मामले को लेकर कार्यवाही की जानकारी लेने कांग्रेसी पहुंचे एसडीएम कार्यालय साय के सुशासन मे कोंडागांव मे फल फूल रहा अवैध लकड़ी, रेत,शराब व जुआ सट्टा का कारोबार – मोहन मरकाम कोंडागांव – कोंडागांव सहित क्षेत्र से लगातार हरे भरे पेड़ों की कटाई एवं अवैध लकड़ी तस्करी की जा रही है जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा कई दफे शासन प्रशासन से इस पर रोक लगाने कार्यवाही करने की मांग की गयी है इसके बावजूद लगातार हर दिन कई गाड़ी लकड़ी कोंडागांव से अन्य शहरों मे जा रही है।पिछले दिनों भाजपा नेत्री सुश्री जूही तिवारी द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के ऊपर भाजपा को बदनाम करने का आरोप लगाया गया था जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 18 मई की रात पकड़ी गयी गाड़ी एवं तस्कर के खिलाफ की गयी कार्यवाही की जानकारी मांगी गयी थी जानकारी नहीं दिए जाने पर एसडीएम कार्यालय पहुंच कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया इस दौरान मौजूद पुलिस प्रशासन ने एसडीएम से बैठक करवाई जहां पर वन विभाग के अधिकारीयों द्वारा कार्यवाही की जानकारी दी गयी परन्तु कांग्रेसी वन विभाग द्वारा दी गयी जानकारी को पूर्ण नहीं होना बताते हुए दो दिवस के भीतर की गयी कार्यवाही की जानकारी नहीं दिए जाने पर वन विभाग कार्यालय के घेराव करने की चेतावनी दिया है।पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा साय सरकार के सुशासन मे बस्तर के हरे भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई एवं तस्करी जोरों से हो रही है रेत की तस्करी अन्य प्रदेशो मे हो रही है कोंडागांव मे जुआ सट्टा का कारोबार फल फूल रहा है ओड़िसा का शराब गाँव गाँव मे बिक रहा है और प्रशासन मुकदर्शक बन देख रहा है क्या यही है विष्णु का सुशासन?जल जंगल जमीन आदिवासियों का है बस्तर के रहवासियों का है इसका दोहन हम बर्दास्त नहीं करेंगे जनहित मे हमारी लड़ाई जारी रहेगी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को बड़े कनेरा मे आकर पौधे को पानी देकर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बात कहते हैँ वहीं देर रात उनके ही पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा रात के अँधेरे मे लकड़ी रेत तस्करी किया जाता है जिसकी शिकायत हमारे पदाधिकारियों द्वारा की गयी है।प्रदर्शन के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम, जिला महामंत्री रितेश पटेल,जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा,प्रदेश सचिव सकुर खान,ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, महिला शहर अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन,तबस्सुम बानो,बाबा खान,मंगलु नेताम, जेठू पोयाम,नंदू दीवान,मंडल अध्यक्ष इरशाद खान,लखमू कोर्राम,सेवक दीवान,पिलाराम बघेल, भंवर कौशल, योगेंद्र राठौर सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्त्ता भारी संख्या मे मौजूद रहे।


