
जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर फरसगांव पुलिस का छापा, 4 जुआरी हुए गिरफ्तार
ताश के 52 पत्ते, नगदी, मोबाइल और 7 वाहन जब्त
फरसगांव:- पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा (भा.पु.से) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी फरसगांव अरुण नेताम के पर्यवेक्षण में फरसगांव पुलिस ने जुआ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन एवं सात दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुम्हांग के जंगल किनारे महुआ पेड़ के नीचे कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर फरसगांव पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर चार व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हरिराम नेताम (35 वर्ष) निवासी गारावंडी टोपीपारा थाना केशकाल, राजकुमार कोर्राम (32 वर्ष) निवासी बरकई थाना फरसगांव, नरेंद्र कुमार बघेल (35 वर्ष) निवासी पाण्डेआठगांव थाना फरसगांव तथा गजानंद कुमार ताम्रकार (29 वर्ष) निवासी चिटोटी थाना गुरूर जिला बालोद, हाल निवासी कोण्डागांव शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 9,250 रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते, एक प्लास्टिक बोरी, चार मोबाइल फोन तथा जुआ स्थल के पास खड़े सात दोपहिया वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने सभी जब्ती सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास्तव, उप निरीक्षक भोजराम भारस्कर, प्रधान आरक्षक फूललाल मरकाम, आरक्षक हीरास मंडावी, शेष पटेल, लक्ष्मीकांत यादव, राजेश यादव, विशेष कोर्राम, बालसाय एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जुनैद पारेख कि रिपोर्ट जिला कोंडागांव


