HomeUncategorizedथाना बयानार पुलिस द्वारा पीड़िता के दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार...

थाना बयानार पुलिस द्वारा पीड़िता के दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

थाना बयानार पुलिस द्वारा पीड़िता के दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया

थाना बयानार में दिनांक 10/06/2026 के 15/40 बजे प्रार्थिया कुमारी ललिता नेताम उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी चेरंग स्कुलपारा ने थाना बयानार आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनके गांव का दशमन नेताम ग्राम चेरंग स्कुलपारा का रहने वाला है। वे दोंनों के बीच पिछले 12 वर्ष से प्रेम संम्बध है । दशमन नेताम के द्वारा तुम्हे शादी करूंगा बोलकर बहला फुसलाकर झांसा देकर इसके साथ शादी के बहाने लगातार शारीरिक संम्बध बना रहा था। इसी दौरान प्रार्थिया 6 बार प्रेग्नेट हुई जिसे दशमन के द्वारा टेबलेट खिलाकर बच्चा गिरा दिया। गांव के पटेल सरपंच व प्रमुख लोगों के द्वारा गांव में मीटिंग कर मामले को सामाजिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया। पर मामला सुलझ नहीं पाने से। दुबारा दिन शनिवार दिनांक 06/06/2026 को दशमन नेताम के द्वारा पीड़िता से उनके स्वंय के घर में सामान लेने गई थी उसी समय दशमन नेताम के द्वारा जबरन इसके साथ शारीरिक संम्बध बनाया है। अब दशमन नेताम पीड़िता के साथ शादी करने के लिये मना कर रहा है। कि रिपोर्ट पर थाना बयानार में अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमनाथ बघेल द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयों को घटना के संम्बध में अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव पंकज चन्द्रा (आई.पी.एस.) के दिशा निर्देशन एंव कपिल चन्द्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, रूपेश कुमार डाण्डे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, रूपेश कुमार एसडीओपी कोण्डागांव के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी का लगातार पता साजी किया जा रहा था कि जरिये मुखबीर से पता चला की आरोपी दशमन नेताम गांव में ही घुम रहा है। पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा है कि सूचना पर उनके निवास स्थान पर जाकर घेराबंदी कर लिया गया आरोपी घर पर ही मिला । आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। बाद आरोपी से पुछताछ करने पर अपराध करना कबुल किया। आरोपी के खिलाफ अपराध सदर का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आज दिनांक 11/06/2026 के 14/30 बजे विधिवत् गिरफ्तार किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से रिमाण्ड फार्म तैयार कर मान. सीजेएम न्यायालय कोण्डागांव में रिमाण्ड पर भेजी जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम की विवेचना में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमनाथ बघेल की नेतृत्व अनुभव से आरोपी को महज 10 घण्टे में ही गिरफ्तार किया गया जिसमें हमराह स्टाफ सउनि चिन्ता राम ध्रुव, सउनि, भूपेन्द सिंह बघेल, प्र. आर.868 आसमन पोटाई, आर.675, दशरू नेताम, आर. 560 विद्याकांत मरकाम, म. आर. 850 जगबती मण्डावी, आर. भोला राम मानिकपुरी, आर. बालसिंह सलाम

RELATED ARTICLES

Most Popular