HomeUncategorizedजिला कोंडागांव केशकाल थाना विश्रामपुरी डकैती के आरोपियों को विश्रामपुरी पुलिस ने...

जिला कोंडागांव केशकाल थाना विश्रामपुरी डकैती के आरोपियों को विश्रामपुरी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

जिला कोंडागांव केशकाल थाना विश्रामपुरीडकैती के आरोपियों को विश्रामपुरी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार ।

थाना विश्रामपुरी क्षेत्रार्न्तगत डकैती के 05 नफर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। 2. डकैती के आरोपियों को विश्रामपुरी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार । प्रार्थी सकरू राम नाग ग्राम कौन्दकेरा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव (छ.ग.) ने दिनांक 07.06.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.06.2026 को ग्राम सलना आश्रित ग्राम उड़िदगांव बांध के पास धान, मक्का खरीदी का फड़ लगाकर करीबन 12.00 बजे मैं बैठा था कि उसी समय सफेद कार नं. CG 27 K.2722 में बैठकर ज्ञानदास कोर्राम पिता स्व. मनधर कोर्राम, रमन उर्फ राघवेन्द्र कोर्राम पिता ज्ञानदास कोर्राम, दौनू राम पटेल पिता स्व. रामदयाल पटेल, फुलसिंग कोर्राम पिता स्व. बोरीकदास कोर्राम, रोहित पाण्डे पिता स्व. चरण पाण्डे सभी निवासी कौन्दकेरा कार से उतरकर मेरे खिलाफ मुख्यमंत्री के पास शिकायत किये हो कहके अचानक उत्तेजित होकर गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का और थप्पड़ से मारपीट करने लगा तथा मेरे 2,000/- रूपये को लुट कर ले गये हैं कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अरूण नेताम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर लाल ध्रुव के नेतृत्व में डकैत के आरोपी (01) ज्ञानदास कोर्राम पिता मन्धर कोर्राम जाति गाड़ा उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम कौन्दकेरा प्लाटपारा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव (छ.ग.), (02) राघवेन्द्र कोर्राम उर्फ रमन कोर्राम पिता ज्ञानदास कोर्राम जाति गाड़ा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कौन्दकेरा प्लाटपारा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव (छ.ग.), (03) दौनूराम पटेल पिता स्व0 रामदयाल पटेल उम्र 64 वर्ष जाति मरार ग्राम कौन्दकेरा केदारनाथ चौक के पास थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव (छ.ग.),(04) फुलसिंग कोर्राम पिता स्व0 बोरिक दास कोर्राम उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम कौन्दकेरा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव (छ.ग.), (05) रोहित राम पाण्डे पिता स्व0 रामचरण पाण्डे उम्र 46 वर्ष जाति कलार निवासी ग्राम कौन्दकेरा पाण्डेपारा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव (छ.ग.) से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिन्होंने घटना कारित करना स्वीकार्य किया, जिन्हें विधिवत दिनांक 08/06/2026 को गिरफ्तार किया गया, तथा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग के नेक्सन कार क्रमांक CG27 K 2722 को जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूध्द प्रकरण के पर्याप्त साक्ष्य मिलने से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर लाल ध्रुव सउनि, सुकेन्द्र कश्यप, अभिराम मेश्राम, प्र. आर. 02 देवार्चन सिदार, आरक्षक 841 महेश कुुंजाम, 649 मानकू मरकाम, 985 राम नाग म.आर. 3045 जया पाण्डे, 3033 बबीता शोरी का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular