HomeUncategorizedअवैध शराब तस्करी पर कोण्डागांव पुलिस की कार्यवाही

अवैध शराब तस्करी पर कोण्डागांव पुलिस की कार्यवाही

जुनैद पारेख की रिपोर्ट जिला कोंडागांव

अवैध शराब तस्करी पर कोण्डागांव पुलिस की कार्यवाही मोटर सायकल क्रमांक CG17 KF4534 में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते 01 आरोपी गिरफ्तार कुल 11.580 बल्क लीटर अग्रेंजी शराब जप्त।नाम आरोपी- धनराज सुरोजिया पिता स्व0 चन्दन सिंह सुरोजिया उम्र 37 वर्ष जाति कलार निवासी सिरपुर सडकपारा थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव छ0ग0 जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने एवं कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी तारतम्य में कोण्डागांव पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी पर कार्यवाही किया गया। दिनांक 04.06.2026 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि एक स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG17 KF 4534 में प्लास्टिक बोरी में अंग्रेजी शराब व बीयर रखकर बायपास रोड होकर सिरपुर की ओर जाने वाला है की सूचना पर थाना कोण्डागांव से टीम गठित कर बायपास रोड दिनेश पेट्रोल पम्प के आगे एन एच 30 मार्ग कोण्डागांव के पास पहुंचकर नाकाबंदी किया गया। संदिग्ध मोटर सायकल क्रमांक CG 17 KF 4534 आने पर उसे रोककर संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम धनराज सुरोजिया पिता स्व0 चन्दन सिंह सुरोजिया उम्र 37 वर्ष जाति कलार निवासी सिरपुर सडकपारा थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव छ0ग0 का रहने वाला बताया। जिनको मुखबीर से प्राप्त सूचना के तस्दीक हेतु संदेही को अभिरक्षा में लेकर मोटर सायकल के पीछे सीट में एक प्लास्टिक बोरी बंधा हुआ था की तलाशी लिया गया । प्लास्टिक बोरी के अंदर अंग्रेजी शराब का PARTY SPECIAL व्हीस्की का कुल 10 नग पौवा भरा हुआ, अंग्रेजी शराब का GOLD STRINGS का 11 नग पौवा बरामद हुआ। जिसे जप्त किया गया एवं आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पाये जाने से थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध दर्ज किया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular